जौनपुर: मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा सर्वांगीण विकास: नंद गोपाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
जौनपुर। नगर के सीहीपुर स्थित कार्यालय भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेज गति से सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में देश ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार नौ वर्ष का कार्यकाल जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन से विपक्ष विचलित है। गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है ऐसे लोग समाज का विभाजन करने का कार्य कर रहे हैं हमें ऐसे लोगों से सावधान रहकर समाज को एकजुट करते हुए राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना होगा। जिला प्रभारी संतोष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने आये हुये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुये कहा कि जिस तरह से भाजपा की स्थिति और संकल्प है उस हिसाब से उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेंगे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। इस मौके पर सीमा द्विवेदी, बीपी सरोज रमेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, ब्राह्मदेव मिश्रा, सुषमा पटेल, गुलाब सरोज, बांकेलाल सोनकर, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |



