जौनपुर: चोरों ने दो ई-रिक्शा की बैट्री किया पार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में शनिवार की रात हौसला बुलंद चोरो ने चार्जिंग मे लगी दो ई-रिक्शा की बैट्री पार कर दिया। पीडि़त ने सरायख्वाजा थाने पर तहरीर देकर मामले की छानबीन की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार कोहड़ा गांव के निवासी अंकित पाण्डेय अपने घर के सामने ऑटो रिक्शा को चार्जिंग में लगाकर शनिवार की रात सोने को चला गये, सुबह जब उनकी आंख खुली तो देखा ऑटो रिक्शा से बैटरी गायब थी लोगों से पूछताछ करने के बाद भी कुछ पता न चल सका थोड़ी देर बाद पड़ोसी गोगा सोनकर ऑटो रिक्शा चालक की भी रिक्शा की बैटरी गायब होने की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों पीडि़तों ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent