BREAKING

जौनपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मानव श्रृंखला  को हरी झंडी दिखा किया रवाना

जौनपुर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह का सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर ''मानव श्रृखला"" को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर शुभारम्भ किया। एएसपी सिटी डॉ.बृजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र कुमार, आरआईआरटीओ अशोक श्रीवास्तव, सम्भागीय प्रवर्तन अधिकारी, रमेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर देवेश सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला व समस्त उप निरीक्षक यातायात की उपस्थिति में पूर्वान्ह 11 बजे से कक्षा 8 से 12 तक के विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टेक होल्डर विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों,एनजीओ, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट गाईड के द्वारा ''मानव श्रृखला"" का निर्माण किया गया। जिसमें जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। पूरी श्रृंखला में करीब एक हजार छात्रों ने भाग लिया। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से सभी लोगों को सड़क सुरक्षा, व यातायात जागरु कता से संबंधित शपथ दिलवायी गयी साथ ही टीडी कॉलेज से करीब ढाई सौ एनसीसी बच्चे वॉलिंटियर्स ग्रुप में सड़क सुरक्षा में सहयोगी की भूमिका में रहे यह मानव श्रृंखला गरीब 5 किलोमीटर तक अनेक मार्गों में शहर में बनाई गयी। 

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें