नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर जौनपुर। अयोध्या में बाल रूप में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने से उत्साहित राम भक्तो ने नगर में शोभा यात्रा और झाकियां निकाली। शोभा यात्रा चुंगी चौराहे से निकले के बाद नगर में भ्रमण करते हुए पुन: चुंगी चौराहे पर पहुंचने के बाद समाप्त हो गया।इस दौरान मनमोहक झांकियां निकाली गई थी जिसे देख लोगो का मन प्रफुल्लित हो रहा था। इसके साथ ही नगर को भगवा रंग में भक्तो द्वारा सजाया गया था और मंदिरों पर लगाए गए लाउडस्पीकर से निकल रहे राम धुन से पूरा नगर भक्ति की सागर डुबकी लगा रहा था। इसके साथ ही मंदिरों पर जहा पूजन भजन हो रहा था वही जगह जगह भक्तो द्वारा जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल,भोलाशंकर श्रीवास्तव,लाल बहादुर,जीवनलाल, सुभाषचंद्र, राजकुमार पटवा,आकाश दुबे और रवि समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 |
Ad
|
 |
| Ad |
 |
Ad
|