BREAKING

जौनपुर: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर जौनपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्ष सीतामनी सोनकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन करते हुए अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने विकास कार्यों पर चर्चा किया। सभी सभासदों ने अपने अपने वार्डों में विकास कार्य के लिये नाली व इंटरलाकिंग निर्माण कार्य एवं कुंआ का सुन्दरीकरण, ओपन जिम, अंबेडकर पार्क के लिये प्रस्ताव दिया। ईओ ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिये करमदासपुर में और सखैला में कुकहां मोड़ के पास टैक्सी स्टैण्ड बनवाने तथा गौरा में पुलिस चौकी के पास दुकानों की नीलामी का प्रस्ताव रखा। जिसको बोर्ड में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मित से स्वीकृत प्रदान किया। इस दौरान सभासद अनुपमा भारती, सरिता देवी, मनीष कुमार, छंगन सोनकर, तौफीक अहमद, मो. आसिफ, अजीत वि·ाकर्मा, शीशवंश सिंह, सबीना अंसारी, नगमा बानो, अतीक अहमद, मनोज यादव, सिकंदर यादव, डीपी पाल, सुमन गुप्ता एवं नगर पंचायत लेखा लिपिक टीएन सिंह, लिपिक हरेंद्र बिंद, नाहर यादव, रवींद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें