BREAKING

जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा धूमधाम से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान अध्यापक सुबाष सरोज ने कहा कि बेटियां देश की शान है। देश का नाम रोशन कर रही हैं। वर्तमान में देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है नया कीर्तिमान बनाया है।  बेटियों के प्रति भेदभाव दूर करना, सम्मान और समान अवसर दिलाने के उद्देश्य के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित करना  है। समाज में एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए मुक्त शिक्षा, आरक्षण व रोजगार सृजन का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने कहा राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य है की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेव द र्ग चाइल्ड को बढ़ावा मिले ताकि बालिकाएं सशक्त हो सके। जिसके लिए बालिकाओं के चुनौतियों व अधिकारों की संरक्षण हेतु कानूनी अधिकारों की जागरूकता हेतु राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।  प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान साक्षी यादव रिया यादव प्रिया यादव प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर पर नीलम सिंह कंचनदेवी नीलम रावत शैलिनी गुप्ता फूल कुमारी गेना देवी सरोज देवी प्रधान अध्यापक प्रमोद प्रजापति विनोद यादव राम सजीवन यादव राजेश यादव संदीप सिंह मनोज राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें