BREAKING

जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगी चौपाल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगी चौपाल  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एलईडी वैन से दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकास खण्ड करंजाकला की ग्राम पंचायत खरौना और दरवानीपुर, सुजानगंज की ग्राम पंचायत पारहित और रामनगर, बक्शा के ग्राम पंचायत भुतहा और बबुरा, मडि़याहूं के ग्राम पंचायत मोकलपुर और कुतुबपुर, रामपुर के ग्राम पंचायत लग्धरपुर और धनेथू  और जलालपुर के ग्राम पंचायत नहरपट्टी और घराव, खुटहन के ग्राम पंचायत बीरीसुद्दीनपुर और मरहट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ के प्रचार प्रसार के साथ ही आज स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्री अन्निध्मलेट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदशर््ानी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन नि:शुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। 

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन




*Happy New Year 2024 : आप सभी जनपद वासियों को डॉ. अभय प्रताप सिंह  एवं  डॉ. सुष्मिता सिंह की तरफ से  नव वर्ष  की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें