BREAKING

जौनपुर: मुर्की ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीता खिताब | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मुर्की ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीता खिताब  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भदेवरा में दो दिवसीय खेलों का हुआ आयोजन

मुफ्तीगंज, जौनपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर भदेवरा गांव में दो दिवसीय खेलों का आयोजन किया गया। इस खेल महाकुंभ में रस्साकशी, पतंगबाजी, ऊंची कूद, लंबी कूद और वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबाल में चोरसंड, भदेवरा, बारी, गंगापुर, मुर्की, बंजारेपुर व लालगंज की टीमों ने प्रदर्शन किया। जिसमें मुर्की की टीम ने फाइनल मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। रेफरी ईसाराम यादव रहे। इस अनूठे आयोजन में शामिल हुए युवाओं के उत्साह से आसपास के गांवों में उल्लास का माहौल बन गया है। पहली बार मकर संक्रांति को जिस जन भागीदारी के साथ मनाया गया। उससे मोबाईल की लत का शिकार कहे जाने वाले युवाओं की सक्रियता उजागर हुई है। आमतौर पर कहा जाता है कि आऊटडोर खेलों के प्रति युवाओं की ललक कम हो रही है। लेकिन भदेवरा के इस आयोजन में दूरदराज के गांवों से भी आए युवाओं ने अपने हुनर और दमखम का प्रदर्शन किया है। भदेवरा के राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस खेल महाकुंभ के आयोजक व सूत्रधार समाजसेवी उदयभानु सिंह हैं। गांव के ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विजय चौबे, नीरज गौड़, आदशर््ा चौरसिया, मनोज चौरसिया, अभिषेक राजभर, रामानंद सिंह, खडग सिंह, साहबराज सिंह, मुकेश सिंह, पीयूष सिंह ने युवाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अतिथि गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह व महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

*Happy New Year 2024 : आप सभी जनपद वासियों को डॉ. अभय प्रताप सिंह  एवं  डॉ. सुष्मिता सिंह की तरफ से  नव वर्ष  की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें