जौनपुर: प्रभु श्रीराम हम सभी के हैं अराध्य:सूर्यनारायण सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आप के जिला कार्यालय में हुआ सुंदरकांड का पाठ
जौनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा भी समस्त जगह पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा सुंदरकांड व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर सुन्दर काण्ड व हवनपूजन और प्रसाद वितरण का किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनुराग मिश्रा,शत्रुघ्न सिंह (सोनू),अनुराग मणि त्रिपाठी,अमरनाथ यादव,शैलेंद्र यादव,डॉ. दिवाकर मौर्य,अतुल कुमार तिवारी, अनिल धर, शशिधर चौहान, केपी गुप्ता, आशुतोष मौर्या, कपिल देव तिवारी, विशाल यादव, अमर सिंह, अमर बहादुर सुजीत श्याम लाल पटेल विनोद चौधरी राजा, जियालाल यादव सभाजीत यादव धर्मेंद्र कुमार, सौरभ कुमार सुरेश यादव, सनी पाल इत्यादि कार्यकर्ता शमिल हुए। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के आराध्य हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी द्वारा सभी जगह पर भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के सम्मान में सुंदरकांड हवन पूजन व प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



