BREAKING

जौनपुर: ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत,दो घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार के दिन डीसीएम ट्रक के चपेट में आने से दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा एक महिला सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीएम ट्रक वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से जौनपुर की तरफ जा रही थी कि एन एच 56 की सफाई कर्मचारी बैरियर लगाकर सफाई कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से वाराणसी की तरफ से आ रही डीसीएम सड़़क की सफाई कर रहे रामचंदर उम्र 42 वर्ष हीरावती उम्र लगभग 45 वर्ष हवलदार उम्र लगभग 35 वर्ष शंकर उम्र लगभग 65 वर्ष सभी निवासीगण काजी सराय वाराणसी डीसीएम के चपेट में आ गए सूचना पर पहुंची पुलिस तथा 108 के ड्राइवर मंटू मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लाये। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने हवलदार एवं शंकर को मृतक घोषित कर दिया तथा रामचंदर एवं हीरावती को बेहतर इलाज के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें