जौनपुर: खिली धूप तो बच्चों ने छतों पर जाकर उड़ाई पतंगे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मंकरसंक्राति के पर्व में अभी से डूबा जिला
जौनपुर। शनिवार की सुबह जिले में कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद जैसे ही धूप खिली तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर क्या था पतंगों के साथ मांझा लेकर बच्चे घरों की छतों पर चढ़ गये और पतंगबाजी कर जमकर लुत्फ उठाया। मकरसंक्रांति का पर्व सोमवार को है लेकिन स्कूल की छुट्टियों के चलते अपने परिवार के साथ इसकाा जश्न अभी से मनाते हुए दिखाई पड़े। बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ दिखाई पड़ी। लाई चना व गुड़ से बने लड्डू की मांग बढ़ गई है। नगर के कोतवाली, ओलंदगंज व बलुआघाट में खासतौर पर इसकी दुकाने सजी हुर्इं हैं। मकर संक्रांति नजदीक आ गयी है ऐसे में बाजारों और कस्बों में रंग बिरंगी पतंगों से दुकानें सज गई हैं जहां बच्चे डोर और पतंग की खरीदारी कर रहे हैं। लगातार स्कूल बंद चलने से पतंग की बिक्री भी खूब चल रही है जिससे दुकानदार खुश हैं लेकिन अभिभावकों को इस बात की चिंता बढ़ गई है कि गलन के बीच ज्यादा समय तक छतों पर पतंगबाजी का बुरा असर बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



