BREAKING

जौनपुर: देश हित में हिन्दू समाज को एकजुट होना जरूरी:रमेश | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: देश हित में हिन्दू समाज को एकजुट होना जरूरी:रमेश  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

संघ द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का किया गया आयोजन

मछलीशहर जौनपुर। समाज में जातिवाद की भावना जगाकर हिंदू समाज को तोड़ा जा रहा है। हमारे तीज त्यौहार समाज को जोड़ने का कार्य करता है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले मौनी अमावस्या पर्व और मकर संक्रांति पर्व हमारे समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उक्त पर्व को मनाते समय कोई जाति नहीं पूछता है। ऐसा ही हमारे अन्य त्योहारों में भी होता है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा नगर के सुबास् चंद्र बोस स्कूल में शनिवार को दोपहर बाद आयोजित मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र के प्रचारक रमेश ने कही। काशी प्रांत के प्रचारक रमेश ने मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान रामचन्द्र के चरित्र की चर्चा करते हुए कहा की भगवान राम सबरी का झूठा बैर खाकर आपसी भाईचारे का संदेश देने का काम किया। वही निषाद राज को अपना मित्र बनाकर संदेश दिया कि कोई ऊंचा नीचा नहीं है। इसलिए सभी लोग एक जुट हो जाय। उन्होंने कहा कि जब हिंदू जगेगा तो पूरा देश जागेगा। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा करते हुए कहा आज पूरा देश राम मय हो गया। ऐसा प्रतीत होता है कि मानो त्रेता युग आ गया है। उन्होंने गांव में व्याप्त छुआछूत और जातिवाद की भावना को त्यागकर हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वांन  किया। संघ समाज में समरसता लाने का काम करता है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में समरसता को जागृत करने के उद्देश्य से सबके द्वारा लाए गए सामान को मिलाकर खिचड़ी सहभोज सबके बीच वितरित किया गया।

*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें