BREAKING

जौनपुर: घर में सो रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: घर में सो रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

घटना के बाद टहलते हुए निकल गये बदमाश

सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस छानबीन में जुटी

जलालपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर जलालपुर मडि़याहू रोड पर स्थित श्री साईं बाल चिकित्सालय के 30 वर्षीय डॉक्टर तिलकधारी सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर चौराहे पर मौजूद पिकेट ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये। बदमाश डॉक्टर की हत्या करने के बाद पैदल ही मड़ियाहूँ की तरफ भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुन अस्पताल के स्टाफ भी ऊपर पहुंच गये। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा क्षेत्राधिकार गौरव शर्मा पुलिस इंस्पैक्टर जलालपुर मौके पर पहुंच गये और पुलिस ने शव को लेकर बदमाशो की तलाश में शुरू कर दी। घंटो प्रयास के बावजूद पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बताते चलें कि डॉक्टर तिलकधारी सिंह पटेल उम्र तीस वर्ष मूल रूप से मडि़याहू तहसील के भूसे हरा गोपीपुर गुतवन के निवासी थे। देर रात डॉक्टर तिलकधारी अस्पताल मे मरीज को देखकर रोज की भाँति अस्पताल के ऊपर बने कमरे में सोने चले गये। उन्होंने अपने कमरे की कुंडी अंदर से बंद नहीं किया था। रात करीब 2 बजे तीन बदमाश उस मकान में स्थित बैंक की सीढ़ी से चढ़कर ऊपर छत पर पहुंच गये। और डॉक्टर के कमरे में घुसकर डॉक्टर के ऊपर अंधाधुन फायर करके डॉक्टर को मौत के घाट उतार दिया। डॉक्टर के सीने आंख सहित अन्य जगहों पर कुल पांच गोलियां लगी थी। बदमाशों के आने-जाने का वीडियो रिकॉर्डिंग सीसी कैमरे में कैद हो गया है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। डॉक्टर की हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गये। बदमाशों ने लूटपाट की कोई घटना को अंजाम नहीं दिया जिससे यह साफ जाहिर होता है कि बदमाशों का मूल मकसद डॉक्टर की हत्या करना था। हालांकि पुलिस के लिए डॉक्टर की हत्या का खुलासा चुनौती बना हुआ है बेखौफ बदमाशों ने जिस अंदाज में घटना को अंजाम दिया है उसे क्षेत्रीय लोगों के साथ डॉक्टरो में दहशत का माहौल कायम है।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें