BREAKING

जौनपुर: युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद की मनाई गई जयंती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रघुवीर महाविद्यालय थलोई, भिखारीपुर कला में विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। आयोजन में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी प्रतिभागी प्रतिभाग किये। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रागिनी पटेल द्वितीय स्थान कोमल मिश्रा तृतीय स्थान कविता सिंह ने प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजू शुक्ला और महाविद्यालय के प्रवक्तागण मो. गफ्फार, डॉ.नागेंद्र यादव,रवि कुमार, अनिल कुमार, विकाश शर्मा, रजनी पटेल, प्रतिभा आदि उपस्थित रहे।

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें