BREAKING

जौनपुर: गरीबों की सेवा पुनीत कार्य:सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: गरीबों की सेवा पुनीत कार्य:सीमा द्विवेदी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चैरिटेबल ट्रस्ट ने गरीबों में बांटे कंबल

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के सबेली ग्राम सभा में शुक्रवार को चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करीब बारह सौ लोगों को कंबल एवं तीन सौ लोगों को शाल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब असहाय,मजलूम लोगों का सहयोग से बढ़कर दूसरा कोई पुनीत कार्य नही हो सकता। समाज के अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। आयोजक द्वारा आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनुज दीक्षित, डॉ अलका प्रकाश पांडेय, ब्रााह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी समेत अन्य ने भी संबोधित किया। संचालन भास्कर पांडेय एवं अध्यक्षता डॉ. जय प्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुंगराबादशाहपुर के चेयर मैन कपिलमुनि गुप्त, संजीव शुक्ल, मुन्ना मिश्र, मनोज द्विवेदी, दिनेश मिश्र, सुधीर तिवारी, पिंटू शुक्ल समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें