नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विवेकानंद जयंती के अवसर पर डॉ.राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. जेपी पाठक व प्रो.मनोज कुमार दूबे ने विवेकानंद के जीवन चरित्र का उद्धरण देते हुए उनपर अमल करना चाहिए तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मूल मंत्र इंसान को क्रियाशील रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. कुसुम, डॉ. नेहा कन्नौजिया,अजीत कुमार यादव,ज्योति सरोज,आकांक्षा, मोनिका,मुस्कान, आस्था,निशा,स्नेहा रंजना,नंदिनी, रवि, काजल आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। संचालन डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया।
 |
| Ad |
 |
| Ad |
 |
Ad
|