जौनपुर: भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी:तुफानी सरोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विधायक ने पीड़ित परिवार संग पहुंच डीएम को सौंपा पत्रक
जौनपुर। केराकत विधायक तूफानी सरोज के नेतृत्व में मृतक राम विशुन पाल की पत्नी शान्ती देवी व बेटी मनीषा पाल मंगलवार को डीएम से उनके कार्यालय पर मुलाकात करने पहुंची। गौरतलब हो कि विगत दिनों थाना मीरगंज गांव अदारी में जमीन में पाईप लाइन विछाने को लेकर राम विशुन पाल की हत्या हो गई थी। पीडि़त परिवार को लेकर सोमवार को केराकत विधायक तूफानी सरोज जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे लेकिन डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी को पत्र देकर घटना की जानकारी दिया और त्वरित कार्यवाही करने की बात कही। वही उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है और भाजपा सरकार मौन है कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है जिससे आम जनमानस में काफी आक्रोश है। जिस तरह दंबगों द्वारा विशुन पाल की जमीन पर पाइपलाइन विछाने को लेकर निर्मय हत्या कर दी गई वो बहुत दु:खद है। घटना से परिवार दहशत में है। उन्होंने मांग किया कि अभी कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। परिजनों के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


