BREAKING

जौनपुर: प्राण प्रतिष्ठा पर पूर्वांचल का सबसे बड़ा मनाया दीपोत्सव ज्ञान प्रकाश सिंह ने | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

लेजर शो व राम दरबार झाँकी कार्यक्रमों ने चारचाँद लगा दिया

गोपी घाट,शाही पुल व सद्भावना पुल देर रात तक सजावट से जगमगाता रहा

आतिशबाजियों के बीच जय श्री राम के उद्घोष से गूंजता रहा इलाका

जौनपुर। श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक भाजपा के वरिष्ट नेता ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा आदिगंगा गोमती के पावन तट गोपी घाट शाही पुल पर राम जन्म भूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पूर्वाचल का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान 1,21,111 दीपों से गोपी घाट जगमगा उठा।

शाही पुल सद्भावना पुल एवं गोपी घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रात में बिजली की सजावट और आतिशबाजी से आस-पास का इलाका गूंज उठा। देश की प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या एवं प्रिया मलिक ने आयोध्या धाम से सम्बन्धित एव एक से एक भक्ति गीतो को प्रस्तुत कर दशर््ाकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।



जिले के इतिहास में पहली बार लेजर शो का प्रदशर््ान हुआ इस दौरान भगवान राम के वन गमन, माता सीता के हरण एवं अन्य प्रसगों के सम्वादों को दिखाया गया। इससे भक्तगण भावविभोर हो गये। लेजर शो ने कार्यक्रमों में चार चाँद लगा दिया। कार्यक्रम के दौरान ही आदिगंगा गोमती आरती हुई जिसे देखने के लिये भारी भीड़ जुटी रही। गोमती की लहरों के मध्य राम दरबार की झाँकी नाव पर सजी रही, बिजली की रोशनी में रात में गोमती के बीच में इस झाँकी छटा को देखने के लिये गोमती घाट के अलावा शाही पुल एवं सद्भावना पुल पर भी भीड़ देखी गयी। देर रात तक आतिशबाजियों से गोपी घाट सहित आस-पास का इलाका गूजता रहा।

भाजपा के वरिष्ट नेता ज्ञान प्रकाश सिंह अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के बाद सोमवार को रात 8 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। अपनी पत्नी के साथ मंच पर जैसे ही पहुँचे वैसे ही जय श्री राम के नारे से उनका भव्य स्वागत किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अनुभव को उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ साँझा किया। इस मौके पर वरिष्ट नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले जन्म का हमारा कोई अच्छा कार्य रहा होगा कि जिससे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में जनपद से जाने के लिये एकमात्र निमन्त्रण मिला था। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि संयोग ही था कि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहला दशर््ान परिवार सहित करने को मिला। भगवान राम का दशर््ान पाकर धन्य हो गया। मंच पर उदबोधन के बाद दीपों से जगमगा रहे घाटों का अवलोकन किया। बताते चलें कि इस कार्यक्रम से दीपावली जैसा माहौल आस-पास के इलाकों में दिख रहा था। इससे पहले दीप प्रज्वलन में प्रान्त प्रचालक रमेश, काशी प्रान्त के सहकार्यवाह मुरली पाल, माउण्ट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविन्द सिंह, विपिन सिंह, अजीत, श्रीरामचन्द्र व अमित सिंह बॉबी उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad




*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें