बरेली: एन.यू.जे.आई.उत्तर प्रदेश इकाई में निर्भय सक्सेना बने उपाध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

बरेली: एन.यू.जे.आई.उत्तर प्रदेश इकाई में निर्भय सक्सेना बने उपाध्यक्ष   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

उपजा प्रेस क्लब में हुआ स्वागत 

बरेली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया( एन यू जे आई)  की लखनऊ इकाई में निर्भय सक्सेना को उपाध्यक्ष का पद मिलने पर उपजा प्रेस क्लब बरेली में निर्भय सक्सेना को अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, पुत्त्तन सक्सेना, वीरेंद्र अटल, विजय सिंह, शुभम सिंह, शंकर लाल, अशोक शर्मा लौटा, राजेश सक्सेना, विवेक मिश्रा, अजय मिश्रा, भानु भारद्वाज आदि ने शुभकामनाएं दी एवम फूल मालाओं से स्वागत किया। विगत दिनों लखनऊ में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ( एन यू जे आई) कीराष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने एन यू जे आई उत्तर प्रदेश इकाई की घोषणा की थी जिसमे बरेली के निर्भय सक्सेना उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस बार नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ( एन यू जे आई) उत्तर प्रदेश इकाई में छह सदस्यों वाले संरक्षक मंडल में लखनऊ के प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र कुमार दुबे, अजय कुमार, के बक्स सिंह, वाराणसी से अरविंद सिंह एवं मथुरा से कमलकांत उपमन्यु शामिल हैं। लखनऊ के पूर्व राज्य  सूचना आयुक्त रहे वीरेन्द्र सक्सेना को अध्यक्ष, बरेली के निर्भय सक्सेना, फिरोजाबाद के द्विजेंद्र शर्मा, वाराणसी के प्रदीप कुमार सिंह, सीतापुर के हिमांशु सिंह, चंदौली के संतोष यादव एवं आगरा के विवेक जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रतापगढ़ के संतोष भगवन को महामंत्री, लखनऊ के अनुपम चौहान को कोषाध्यक्ष एवं लखनऊ के ही डॉ.अतुल मोहन सिंह को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया गया है। मिर्जापुर के राकेश श्रीवास्तव, बदायूं के सचिन भारद्वाज, उन्नाव के अरुण अवस्थी, बाराबंकी के मजहर सलीम, रायबरेली के दुर्गेश मिश्रा, महोबा के केजी सिंह एवं प्रयागराज के कमल श्रीवास्तव को मंत्री/सचिव का दायित्व मिला है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में फर्रुखाबाद के प्रदीप गोस्वामी, सुल्तानपुर के मनोज कुमार, लखनऊ के किशन सेठ, अरुण शर्मा टीटू एवं एस.वी. सिंह उजागर एवं कासगंज के विक्रम पाण्डेय शामिल हैं। लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने डॉ पवन सक्सेना को भी उपहार देकर सम्मानित किया।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें