नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। एक माह पूर्व अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पर सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। युवती के दबाव बनाने पर युवक ने मंदिर में शादी रचाई। कुछ दिन के बाद अन्य प्रदेश चला गया। जहां से युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर दो महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कोरवलिया भादी गांव निवासी सैफी सलमानी ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर महीनों तक दुराचार किया। दबाव बनाने पर मंदिर में शादी भी रचाई। जो नौकरी के लिए प्रदेश गया, जहां से वह बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। आरोप है पीडि़ता जब युवक के घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने भी धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने आरोपी के परिवार की खुशबुन, शबनम, अहद, वसीम अहमद निवासी कोरवलिया भादी, रिश्तेदार इम्तियाज अहमद, मो. असलम निवासी शाहपंजा, एहसान अहमद निवासी फिरोजपुर कला, थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
 |
AD
|
 |
| Ad |
 |
AD
|