BREAKING

जौनपुर: प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखेंगे लोग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क 

पिलखिनी में डॉ.अरविंद सिंह कर रहे व्यवस्था

गौराबादशाहपुर जौनपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इलाके में हर्ष का व्याप्त है। पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय के प्रबंधक समाजसेवी डॉ. अरविंद सिंह ने अपने पैतृक गांव पिलखिनी में स्थित मां दुर्गाजी मंदिर पर लाइव प्रसारण कराने की भव्य व्यवस्था करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति लोगों के उल्लास को देखते हुए 21 जनवरी को पिलखिनी स्थित दुर्गाजी मंदिर पर प्रात: आठ बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। जिसकी पूर्णाहुति एवं जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर से मंदिर प्रांगण में लगी बड़ी स्क्रीन पर 22 जनवरी को दिखाया जायेगा। उसके बाद प्रसाद वितरण एवं प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया है। इस आयोजन में वरिष्ठ लिपिक टीडी इंटर कालेज दिनेश सिंह, कैशियर विमलेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह, चेतन सिंह, शिवम सिंह, कुंवर कार्तिकेय सिंह, डा. नीरज सिंह, अमन सिंह, समर्थ सिंह, राजवीर सिंह, देव सिंह का विशेष योगदान है। यह पूरा कार्यक्रम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें