BREAKING

जौनपुर: कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह है तैयार: राघवेंद्र | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह है तैयार: राघवेंद्र  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और इंडिया गठबंधन में जो भी सीटों का बंटवारा हाई कमान करेगा उसक ो देखते हुए हमारे कार्यकर्ता एक एक सीट पर अपनी ताकत झोंक देगें। कहा कि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधियों की शरण स्थली बना हुआ है। अपराधी बैखौफ है। राघवेंद्र प्रताप कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। महासचिव मणीन्द्र मिश्रा, रामकिशुन पटेल, सचिव अरु ण सरोज विद्यार्थी ने मंगलवार को रूहट्टा स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर 2024 लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए अभी से तैयारी कर अपनी ताकत झोंकने का आह्वान किया। मखसूद खान ने कहा कि वर्ष 2023 एनसीआरबी रिपोर्ट के आकड़ो के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओ के प्रति अपराधों के मामले में पहले नंबर पर है। महासचिव मणींद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अपराध का बोलबाला है तो बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र की सरकार केवल राम के नाम पर वोट लेने का काम कर रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनकर और शशांक राय की अगुआई में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारीओ ने माला पहनाकर अतिथिओ का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम और संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, लालजी चौहान, राजेश गौतम,गौरव सिंह सनी, इश्तियाक अहमद, मनीष सिन्हा, राकेश सिंह डब्बू, प्रमोद मिश्रा, मंगला गुरु , डॉ राकेश उपाध्याय, आरिफ खान, मौलाना अनवार, शाहनवाज़ मंजूर, अबुज़र शेख, फ़ैयाज़, निसार इलाही, आज़म खान, पुष्कर निषाद, अनिल दुबे आज़ाद, राजकुमार गुप्ता, सुभास मौर्या, अंकित राय, विनय शुक्ला, अमन सिन्हा, डॉ संतोष गिरी, अमित मिश्रा, नीलेश सिंह, आदिल, संदीप निषाद, संजय माली, रामसिंह बाँकुरे, वरु ण मिश्रा, रत्नेश यादव, देव ऋषि,  सब्बल अंसारी,  इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें