BREAKING

जौनपुर: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी:कर्नल मोनी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी:कर्नल मोनी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

महिला वर्ग उड़ीसा ने जम्मू कश्मीर को हराया

जौनपुर। 14वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला/पुरुष सॉफ्टबाल क्रिकेट चैंपियनिशप के दूसरे दिन बुधवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान में मैच खेला गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 5/यूपी बटालियन कर्नल आर.एस मोनी, यूबीआई रीजनल मैनेजर शैलेंद्र कुमार रहे। सर्वप्रथम आए हुए सभी प्रदेश के खिलाडि़यों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। कर्नल मोनी ने अपने संबोधन में कहा खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। वहीं शैलेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा खेल के द्वारा मन की शक्ति प्रदान होती है। प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा खेल हमेशा हमें ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करता है युवाओं को हमेशा खेल के प्रति आगे आना चाहिए। पहला मैच महिला वर्ग गुजरात बनाम मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें गुजरात में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान पर 122 रन 8 ओवर में बनाएं दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने के लिए मध्य प्रदेश की टीम आई जिसने आठ ओवर में मात्र 75 रन 5 विकेट के नुकसान पर ही बना पाई कलावती के 31 बाल पर 67 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गुजरात 47 रनों से विजई घोषित हुआ मैन ऑफ़ द मैच कलावती को मिला। दूसरा मैच उड़ीसा बनाम जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया जम्मू टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन ही बना पाई दूसरे छोर पर उड़ीसा बल्लेबाजी करते हुए अपने लक्ष्य को बिना किसी नुकसान बना कर विजय घोषित हुई 19 गेंद पर 41 रन की ताबड़तोड़  बल्लेबाजी से उड़ीसा की टीम विजई हुई मैन ऑफ द मैच सुष्मिता को मिला। तीसरा मैच पुरु ष वर्ग पूर्वांचल में मध्य भारत के बीच 8,8 ओवर का खेला गया जिसमें पूर्वांचल के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए पूर्वांचल के बल्लेबाज वैभव ने मात्र 16 गेंद पर 66 रन बनाकर ऐतिहासिक पारी खेली दूसरे छोर पर मध्य भारत के बल्लेबाजों ने मात्र 56 रन ही बना पाए पूर्वांचल की टीम 86 रनों से विजई घोषित हुई मैन ऑफ द मैच वैभव को मिला। प्रतियोगिता में रामकिंकर,शोजब,शेख मोहम्मद शफी,फिरदौस अहद,मेराजुद्दीन,भूपेंद्र नागपाल,पवन सिंह मदन सिंह राठौड़,मोहम्मद शाहिद,संजीव झा,शशि प्रताप,विजय कुमार रु पाश्री,वीनू डिसूजा,रागिनी सोनकर,मोहम्मद शफीक,अलंकार गौतम मौजूद रहे। संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। अंपायर के रूप में आकाश प्रजापति,धनेश जायसवाल रहे। स्कोरर कंचन पटेल,प्रिया गरवाल,सबा रशीद रहीं।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें