जौनपुर: जरूरतमंदों की सेवा सबसे पुनीत कार्य:रमेश सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। वे सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर एक हजार जरूरमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के हितों के प्रति कार्य करने को संकल्पित है। नि:शुल्क राशन, इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, रहने को आवास, किसानों को सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा पेंशन जैसी दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने शाहगंज, अरसियां तथा सुइथाकलां मंडल के मदरहां, गुड़बड़ी, कटघर तथा लालापुर आदि ग्राम पंचायतों में कैंप में लगाकर एक हजार लोगों को कंबल दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बेचन सिंह, अध्यक्षता महेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान भीम सिंह, सुरेश पांडेय, शैलेंद्र तिवारी,अवधेश दुबे, सुरेश मिश्र,महेश तिवारी,धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |