जौनपुर: आतिशबाज समाज ने किया कंबल वितरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। भीषण ठंड से लोगों का बुरा हाल है। इस मौसम में सबसे ज्यादा गरीब परेशान है। आतिशबाज समाज ने नगर से सटे गौशाला के समीप सड़क किनारे तिरपाल आदि के साहरे जि़न्दगी बिता रहे गरीब परिवारों को कम्बल वितरित किया। आतिशबाज समाज के मो. जाहिद ने कहा कि इस साल अन्य अन्य वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है। जिससे गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारे समाज के लोग इनकी मदद के लिए आगे आकर इन परिवारों की सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके पर सेराज आतिश, नसरु द्दीन, मो. पाशा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


