जौनपुर: घर-घर पहुंचाया जा रहा है अयोध्या का पूजित अक्षत | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: घर-घर पहुंचाया जा रहा है अयोध्या का पूजित अक्षत  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज जौनपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में मर्यादा पुरु षोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा का पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र एवं राम जन्मभूमि मंदिर का चित्र घर-घर पहुंचाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। फरीदाबाद के बालवर गंज बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह वीरेंद्र खंड संघ चालक श्याम शंकर पाण्डेय, खंड कार्यवाह राम प्रकाश चतुर्वेदी के साथ विहिप के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंत्री सुरेश पांडे, बजरंग दल संयोजक अवधेश मौर्य, गोरक्षा प्रमुख संतोष मौर्य, मंडल प्रभारी पंकज मोदनवाल व अन्य लोग वितरण कार्य घर-घर जाकर कर रहे हैं। इसी प्रकार रतनपुर, रयां आदि ग्रामों में भी कार्यकर्ताओं का समूह घर-घर जाकर क्षअत निमंत्रण पत्र और मंदिर की फोटो वितरित कर निमंत्रित कर रहे है। अक्षत को पाए लोग अपने को धन्य मानते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते कहते हैं लंबे अरसे के संघर्ष के बाद यह दिन हम सबको मिला है। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें