BREAKING

जौनपुर: साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों का हुआ चालान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर/चंदवक जौनपुर। साप्ताहिक बंदी बुधवार को अपरान्ह श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम कस्बे में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची तो कस्बे में धड़ाधड़ दुकानें बंद होने लगी। इस दौरान खुली दस दुकानों का टीम ने चालान किया। कस्बे में साप्ताहिक बंदी का दिन बुधवार निश्चित है। लेकिन इधर कई वर्षों से श्रम विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बंदी को लेकर श्रम विभाग उदासीन बना रहा। जिससे साप्ताहिक बंदी में धड़ल्ले के साथ दुकानें खुलने लगी थी। अब श्रम विभाग हरकत में आया है। चंदवक संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में व्यापार मंडल व श्रम विभाग के सहमति से बुधवार को निर्धारित साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने के आरोप में 17 दुकानों का चालान काटा गया। साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन की मिल रही शिकायतों की जांच करने श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव चंदवक बाजार पहुंची तो 17 दुकानें खुली पाई गई जिसका उन्होंने चालान क।ट दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें