BREAKING

जौनपुर: अकीदत के साथा मनाया गया उर्स मुबारक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अकीदत के साथा मनाया गया उर्स मुबारक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

रहीम शाह चिश्ती की मज़ार पर हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल शिराजे हिंद कहा जाने वाला जनपद औलियाओ, बुजुर्गों, ऋषि मुनियों की तपोभूमि रहा है और समय-समय पर लगने वाले उर्स और मेलो में सभी समुदाय के लोग एक दूसरे के तीज त्यौहार में शरीक होते है ताकि सभी लोग अपनी अपनी आस्था के मुताबिक अपनी मन्नत इन बुजुर्गो ऋषि मुनि से मांग सकें। परंपरा के अनुसार नगर मंे हजरत शेख अब्दुल रहीम शाह चिश्ती रहमतुल्ला अलैह और काजी सलाऊदीन खलील चिश्ती की दरगाह शरीफ पर उनका उर्स ए मुबारक धूमधाम से मनाया गया। सुबह गुस्ल पाक के साथ साथ पारंपरिक चादर व गागर भी उठी इसके बाद एक मिलाद शरीफ और नात व हम्द पढ़ने का आयोजन किया गया जिसमें मौलाना कयामुद्दीन ने हजरत की सीरत बयान करते हुए बताया की हजरत चिस्तिया सिलसिले से समाज में फैली बुराइओ के लिए जनपद में आए थे और एक समाज सुधारक के रूप में सादगी में रहकर यहां के लोगो को अच्छी शिक्षा से नवाजा। कार्यक्रम की शुरूआत कारी हसीन ने तिलावत कलाम ए पाक से किया। मौजूदा गद्दीनशीन शेख अब्दुल जब्बार के सरपरस्ती में चादर उठी और गाजे बाजे के साथ मजार शरीफ पर पहुंची, वहंी शाम को आए हुए कव्वालों ने एक अलग ही समां बांधी। मजार पर जिले ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी जायरीनों व अकीदतमंदों ने अपनी अपनी मुरादे मांगी। इस मौके पर शेख मुन्ना चिश्ती, सबरे आलम,निसार अहमद ,नजमे आलम ,सोनू चिश्ती, ताज मोहम्मद,अजमे आलम,जिशान हैदर,साहिल, तालिब ,चिराग,अख्तर अली कारी असगर रजा,आसिफ,प्रिस चाद बाबू,आदि मौजूद रहे। अंत में मुल्क में अमन व तरक्की के लिए दुआ कराई गई।

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें