BREAKING

जौनपुर: आतिशबाज समाज ने किया कंबल वितरण | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: आतिशबाज समाज ने किया कंबल वितरण  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला में गुरु वार की सुबह आतिशबाज समाज फाउंडेशन के तत्वाधान में 256 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह बंटी ने जरु रतमंदों को कंबल वितरित करने के दौरान आतिशबाज समाज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में रहने वाले सभी नागरिक का फर्ज है कि अपने से कमजोर लोगों की सेवा करें। तभी हमारा समाज सशक्त और संगठित हो सकता है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सेराज ने कहा कि ठंड के मौसम में रात के समय लगातार जरु रतमंदों तक कंबल वितरण करने का काम किया गया है। अबतक एक हजार से अधिक कंबल बांटे जा चुके हैं। जिसमें आतिशबाज समाज का योगदान रहा। अंत में उन्होंने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। संचालन ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के संस्थापक अबू सूफियान ने किया। इस मौके पर मदर निसां फाउंडेशन के संस्थापक फैजान अंसारी, बेलाल, शकील, इमरान, जावेद, बकरीदू, ज़ाहिद आदि रहे।

*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें