BREAKING

जौनपुर: छात्रों ने रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: छात्रों ने रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शाहगंज तहसील के ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ बाजार स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर ताखा पश्चिम ग्राम सभा के लोगों को अपने मत के अधिकार के बारे मे जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रमाधिकारी सुषमा पाण्डेय ने स्वयंसेविकाओं को अपने घर के आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर सभी स्वयंसेविकाओं को अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आरपी सिंह ने स्वयंसेविकाओं को अपने सम्बोधन में कहा कि 18 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिला है। अगर सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें और मत के द्वारा सही व्यक्ति को चुनें तो देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सभी को जाति, धर्म, मजहब को भुलाकर मतदान कर सही व्यक्ति को चुनना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शालिनी श्रीवास्तव, प्रवक्ता डॉ शशिकला सिंह, डॉ.करूणा द्विवेदी, अनुपमा त्रिपाठी, मीनू सिंह, गरिमा सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर यादव उपस्थित रहे। 

केराकत संवाददाता के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज के छात्र छात्राओं ने गुरु वार को मतदाता दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाला। रैली में शामिल छात्र छात्राएं मतदाता जागरूकता से संबंधित लिखे नारों हम वोट देने जायेगें,पड़ोसी को भी साथ लेकर जायेगे,जात न धर्म पर,वोट देंगे कर्म पर आदि की तख्तियां लेकर पूरे बाजार में भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्य क्रम अधिकारी डॉ अजीत कुमार मिश्र, डॉ.प्रतिमा सिंह, मंगला प्रसाद, अतीत कुमार यादव व मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें