BREAKING

जौनपुर: विजय लक्ष्मी व कादंबरी को मिला शिक्षक श्री सम्मान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: विजय लक्ष्मी व कादंबरी को मिला शिक्षक श्री सम्मान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर विकास खंड करंजाकला की सहायक अध्यापिका विजय लक्ष्मी यादव व कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका कादंबरी कुशवाहा को केरल के राजभवन सभागार में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया तथा लोक सेवा मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक श्री सम्मान से नवाजा गया। समारोह में देश-विदेश से चयनित 5 शिक्षकों एवं पर्यावरण विदों के मध्य राज्यपाल आरिफ मोहम्मद द्वारा शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया गया उन्हें यह सम्मान भारतीय संस्कृति ,शिक्षा साहित्य ,शोध नवाचार ,बालिका शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। राज्यपाल द्वारा प्रमाण पत्र  तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण पुस्तक का विमोचन किया गया। बताते चलें कि शिक्षिका विजयलक्ष्मी यादव द्वारा कई पुस्तकों का लेखन पर साहित्य में अहम योगदान किया गया है। वहीं वह राष्ट्रीय स्तर के स्काउट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट को पिछले साल प्राप्त करने के साथ पर्यावरण व बालिका शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में भी अपना योगदान देते देती रही है। 

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें