BREAKING

जौनपुर: महिलाएं 15 को निकालेंगी 151 कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

छताईकला गांव में हनुमान मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के छतार्इंकला गांव में 15 जनवरी सोमवार से प्रस्तावित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन सोमवार को 151 महिलाओं समेत हजारों श्रद्धालुओं संग कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।  शनिवार को कथा के आयोजक शीतला प्रसाद सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि कलश यात्रा में कथा वाचक मथुरा के हिमेश शास्त्री जी के नेतृत्व में छतार्इं कला गांव हनुमानगढ़ी मंदिर से सोमवार की सुबह कलश यात्रा निकलकर गांव में भ्रमण करते हुए कथास्थल पर जाकर समाप्त होगी। जिसमें हाथी, घोड़े, रथ, बैंड बाजे भी सम्मिलित रहेगें। सात दिवसीय कथा में रोजाना एक हजार की संख्या में श्रोताओं के सम्मिलित होने का अनुमान लगाते हुए तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी कथा समापन के दिन श्री राधा कृष्ण एवं नर्मदे·ार महादेव मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। देशभर की निदयों के जल के अलावा मान सरोवर झील और समुद जल से अभिषेक होगा। प्राण प्रतिष्ठा में स्थापित की जाने वाली मूर्तियां वियतनाम के पत्थरों से निर्मित हैं। उसके उपरांत भंडारे का आयोजन है। पूरे गांव में दिवाली का माहौल होगा।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें