जौनपुर: देवेंद्र व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व पालिका उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू उर्फ शेखर को समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, वीरेंद्र सिंह बंटी, अरशद अंसारी, सुहेल आजमी, जसीम खान, मनोज अग्रहरि, अखिलेश यादव, आजम कुरैशी, अब्दुल्ला पहलवान आदि ने बधाई दी।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent