जौनपुर: हफ़ीज़ शाह बने सद्भावना क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब के नये अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न संस्था के सदस्य हफ़ीज़ शाह को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष आशीष गुप्ता व अन्य सभी ने नवचयनित अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और यह वि·ाास दिलाया कि आने वाला 2024 कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा। नवचयनित अध्यक्ष ने सदन की सहमति से आशुतोष शर्मा को सचिव व मो. रजा को कोषाध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा किया उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर सभी नवचयनित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत अभिनंदन व माल्यार्पण करते हुए बधाई दिया। इस अवसर पर संतोष अग्रहरी, डॉ गुलाब चंद्र मौर्या, विवेकानंद मौर्या, चंद्रेश मौर्या, आकाश साहू इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव विकास अग्रहरी ने किया सभी के प्रति आभार नवचयनित सचिव आशुतोष शर्मा ने व्यक्त किया।