जौनपुर: राजकुमार की मौत बनी चर्चा का विषय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुलिस को है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनखरी निवासी 56वर्षीय राजकुमार कुमार यादव की सोमवार की रात संदिग्धावस्था में हो गयी। बताते हैं कि मृतक का अपने उम्र से काफी कम उम्र की किसी दूसरे गांव की एक कथित युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और दोनों घर से तीन दिनों से गायब थे। किसी के शिकायत पर पुलिस ने रविवार को सुबह राजकुमार यादव व उसकी कथित प्रेमिका को थाने पर लेकर गयी तो दोनों को थाने में उल्टी होने लगी। उसी समय पता चला कि दोनों ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने उपचार हेतु तत्काल दोनों को जिलाचिकित्सालय भर्ती करा दिया। सायंकाल दोनों की तबियत सामान्य होने पर अस्पताल से दोनों अपने -अपने घर आ गये। किन्तु रात में सोते समय ही राजकुमार यादव की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। राजकुमार यादव की मौत ठंड लगने से हुई अथवा विषाक्त पदार्थ खाने से हुई। यह रहस्य बना हुआ है। मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी युगल किशोर राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकता है अभी कुछ कहना जल्द बाजी होगी।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |