जौनपुर: जरूरतमंदों में किया कम्बल वितरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मडि़याहूं जौनपुर। मकर संक्रांति के पावन पुनीत अवसर पर शिवांग कम्युनिटी फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रबंधक श्याम धनी गुप्ता के द्वारा कंबल वितरण महापर्व 2024 का आयोजन ग्राम सभा मलिकानपुर में किया गया। जिसमें तीन सौ से अधिक जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार एवं जयप्रकाश इन्दिवर ने कहा कि ठंड में गरीबों एवं निराश्रितों में कंबल वितरण का कार्य अत्यंत पुनीत है। कार्यक्रम में पत्रकार कपिल देव सिंह, डॉ. सुभाष यादव मुन्ना, शेषमणि गुप्ता उर्फ लल्ला, राजकुमार पाठक, संजय पाठक, रवि पटेल, जिलेदार मौर्य समेत सैकड़ो लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामा पाल ने किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
AD |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent