जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप सोमवार की दोपहर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र के मजडीहा गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक से गुजर रहे खेतासराय थाना क्षेत्र के सैद गोरारी गांव निवासी शाह नूर (60) पुत्र इजहार की गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया है।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

