नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। किड्स फ्यूचर विंग्स माँ गायत्री विद्यालय, अरूआ, सुजानगंज में आयोजित स्वागत समारोह में शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस में संघर्षशील क्रांतिकारी युवा नेता धीरज उपाध्याय को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हम सभी कांग्रेस जन ह्मदय से हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन करते हैं। चुनाव का परिणाम कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने जारी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह व संचालन शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय ने किया। शिक्षक कांग्रेस के जिला महासचिव मुरारी सिंह, सोशल मीडिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, पूर्व सैनिक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील पांडेय, कृपा शंकर पटेल, न्याय पंचायत अध्यक्ष विनोद पटेल, अजय प्रताप यादव, न्याय पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, निभा पुर न्याय पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा आदि न कार्यक्रम को संबोधित किया। रमाशंकर सिंह, अजीत शर्मा, अशोक पटेल, कुलदीप पांडे, विजय शंकर दूबे, राजेश तिवारी, राजेश गौतम आदि लोगों की उपस्थिती रही।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|