BREAKING

जौनपुर: जेसीआई ने बच्चों को वितरित किया स्वेटर | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जेसीआई ने बच्चों को वितरित किया स्वेटर   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने गुरु वार को 200 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किया। ठकठौलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई। संस्था के अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी ठंड के मौसम में हर वर्ष जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करती है। इसी कड़ी में गुरु वार के ठकठौलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में 200 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जरूरतमंदों की समस्याओं को कम करते हैं। इस मौके पर मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर सभी ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, सचिन वर्मा, बालाजी राव, उज्ज्वल सेठ, रवि अग्रहरि, आर्यन, आयुष आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य इंदू गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आशीष सोनी ने आभार जताया।

*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*ग्राम पंचायत अधिकारी कुमार नरेन्द्र की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें