BREAKING

जौनपुर: तहसीलदार ने दिलाई मतदान की शपथ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: तहसीलदार ने दिलाई मतदान की शपथ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ कार्यक्रम 

शाहगंज जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी.कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार  आशीष सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने की। तिलावते कुरानपाक से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। अब्दुर्रहमान, अंशिका बरनवाल, आराधना चौहान,मुज़म्मिल, मो. सैफ, गुलशन बानों, शाहीन बानो, मो. अहमद आदि ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने मतदान के लिए सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर छात्र/छात्राओं द्वारा व्यक्त की गई आशंका पर स्पष्ट रूप से कहा कि यह पूर्णत: सुरक्षित है। इसे हैक नहीं किया जासकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने कहा कि जाति, मज़हब आदि को दरकिनार करते हुए हमें एक भारतीय के तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे सुव्यवस्थित सशक्त भारत का निर्माण हो सके। देश के विकास में ही हम सबका विकास निहित है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेहंदी, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया जुल्फिकार, द्वितीय स्थान शाहीन बानो व आकांक्षा प्रजापति तथा राजू कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में समरीन को प्रथम, रोशनी को द्वितीय, फातिमा को तृतीय स्थान मिला। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप नंबर 8 प्रथम, ग्रुप नंबर 6 द्वितीय, ग्रुप नंबर 3 तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में विशेष स्थान  अभिषेक बरनवाल का रहा। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. निज़ामुद्दीन, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अनामिका पांडे, डॉ. मनोज सिंह, शाहबाज आलम, डॉ. पूजा उपाध्याय, कहकशां खान, पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. संजय यादव, परशुराम, सुनीता यादव, गीता यादव, अमित श्रीवास्तव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। डॉ. अमित दया गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन रियाज़ अहमद ने किया।

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*ग्राम पंचायत अधिकारी कुमार नरेन्द्र की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें