नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरकारी संपत्ति के नुकसान के प्रति,चिंता और जागरूक होना किस प्रकार से एक सच्चे नागरिक और देशभक्त को होना चाहिए,इसका उदाहरण ग्राम सलहदी पुर निवासी और हिन्दुस्तान मानवाधिकार संस्था के जि़ला उपाध्यक्ष शिवानंद यादव को बताया जा सकता है। शिकारपुर पुलिस चौकी से निकट,जौनपुर-मलहनी मुख्य मार्ग पर,सड़क के किनारे बसे लगभग आधा दर्जन मकानों से गन्दा पानी सड़क पर बहाया जा रहा है,जिसके कारण सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस सम्बंध में शिवानंद यादव ने पुलिस चौकी,तथा थाने को सूचना दी। कोई प्रतिक्रिया न देख कर उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा, परन्तु कई बार शिकायत पर भी कुछ न देखा तो जि़ला प्रशासन को शिकायतें लिखना शुरू किया, परन्तु कही से भी सफलता न देख उन्होंने जिलाधिकारी, और उप जिलाधिकारी सदर से व्यक्तिगत मिलना शुरू किया। इस प्रयास में शिवानंद यादव को एक साल बीत गए। अंतत: उन्हें सफलता प्राप्त हो ही गई। उप जिलाधिकारी सदर ने थाना सरायख्वाजा को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। पुलिस ने जांच कर 6 लोगों को दोषी मानते हुए उनकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सदर को भेज दी है। उक्त जानकारी हिंदुस्तान मानवाधिकार के जि़ला कैम्प कार्यालय में आयोजित एक बैठक में उत्तर प्रदेश प्रभारी वकार हुसैन ने दी है।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|