BREAKING

जौनपुर: एक ही रात में छह से अधिक घरों में चोरी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक खूब चल रहा है। बीते मंगलवार की रात को चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीडि़तों  द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना दिया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। विगत कुछ दिनों से चोर आये दिन किसी ना किसी घर को निशाना बना रहे हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालगंज स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर नीरज कुमार पुत्र भूल्लन प्रसाद ग्राम सिसाई थाना ररियापुर जिला सारण बिहार जलालगंज स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात और चोर उनके  सरकारी आवास का ताला तोड़कर घर में रखा 2 हजार नगदी सहित मय कागजात घर में खड़ी स्कूटी को  उठा ले गए। वहीं चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया। चोर स्टेशन पर कार्यरत सरोज कुमार गेटमैन के घर में घुस गये और सरकारी आवास का ताला तोड़कर 4 हजार नगदी सहित बैग में रखा कपड़े तथा जरूरी कागजात उठा ले गए। चोर तीसरी घटना को अंजाम देने के लिए संतोष कुमार गेटमैन के आवास का ताला तोड़कर कमरे मे घुस गये और उसमें रखा सामान उठा ले गए। संतोष कुमार बाहर ड्यूटी पर गया हुआ था। चोरो ने चौथी घटना को अंजाम देने के लिए जलालपुर- थानागद्दी मार्ग पर शराब ठेका के पीछे प्राइवेट क्वार्टर में रह रहे तीन अन्य जलालगंज स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों का जो बाहर ड्यूटी पर गए हैं उनका भी ताला चटका कर चोरी की घटना को अंजाम दिया आये दिन चोरी की घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल कायम है। भुक्त भोगी द्वारा घटना की तहरीर थाने पर दे दी गई है पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें