जौनपुर: शोषितों वंचितों व न्याय के प्रणेता थे कर्पूरी ठाकुर:शैलेंद्र यादव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ जयंती कार्यक्रम
जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर सपाइयों ने जि़ला कार्यालय पर कर उन्हे याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहाकि जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहे जिसके नाते उन्हें जननायक की उपाधि दी गई। आज भी केंद्र और प्रदेश की सामंती सरकार को कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चल कर ही हटाया जा सकता है। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदशर््ाों पर चलकर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जाति जनगणना की मजबूत आवाज़ से भयभीत मोदी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है। पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने भारत सरकार से समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की। इस अवसर पर सपा जि़ला कार्यालय पर भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों में कंबल वितरित किया गया। समारोह को हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल,राजेश वि·ाकर्मा, विवेक रंजन यादव, आरिफ हबीब, रु खसार अहमद, मनोज मौर्या, शर्मिला यादव, कलीम यादव, राजेंद्र टाइगर, मेवालाल गौतम,श्याम नारायण बिंद, अमित यादव, संजीव साहू आदि ने संबोधित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस ूमौके पर विनोद शर्मा, विकास शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, शाहनवाज़ खान शेखू, आलोक यादव, राममूर्ति सरोज, कमाल आज़मी, अलमास सिद्दीकी सभासद, डॉ. जंगबहादुर यादव, अन्नपूर्णा देववंशी, राजदेव पाल, कपिलदेव यादव, हीरालाल वि·ाकर्मा, अमजद अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राकेश मौर्य व संचालन राजेंद्र यादव ने किया।



