BREAKING

जौनपुर: युवती को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन जौनपुर। गभिरन गांव में ननिहाल में रह रहे युवक पर गांव की युवती को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाये जाने का आरोप युवती की माता ने लगाया है। युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गांव निवासी नाहिद परवीन पत्नी इरशाद अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बक्सा थाना क्षेत्र के रन्नो गांव निवासी दानिश का गभिरन गांव में ननिहाल है। वह अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। बीते 3 जनवरी को दानिश उसके घर में घुसकर भीतर कमरे में बैठी उसकी पुत्री अफरीना निशा को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। पुत्री के शोर मचाने पर वह घर के भीतर पहुंची तो दानिश पीछे के दरवाजे से भाग गया। जहर के असर के चलते वह घटना के बाद से बेहोश चल रही है। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें