BREAKING

जौनपुर: एनपीसीआई खाते से योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ:परमांनद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विद्यार्थियों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने चलाया अभियान

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर डाक विभाग ने 8 से 10 जनवरी तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत विभाग ने ऐसे लोगों के लिए मुहिम चलाई है जिनके आधार या मोबाइल से लिंक न होने के कारण उनके खाते में डीबीटी या सब्सिडी राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। इस दौरान लोग अपने नजदीकी डाकघर में या डोरस्टेप पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता तुरंत खुलवा सकते हैं। जिले के डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार ने बताया कि पीएमजी के निर्देश पर लोगों को डाकघरों में या ऑन स्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जाएगी। सिर्फ  आधार व मोबाईल नंबर के साथ यह खाता पेपरलेस रूप में खुलेगा। मात्र 200 रूपये से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रीमियम खाता खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आधार से लिंक एवं एनपीसीआई लिंक हो जाता है। जिसमें सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्ज्वला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोषक/स्कूल बैग आदि लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबीटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस खाते में फ्रॉड होने की संभावना नगण्य है क्योंकि यह खाता बायोमेट्रिक आधार पर खोला जाता है। खाते में कोई बैलेंस मेंटेनेंस करने की बाध्यता नहीं है। 

*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें