BREAKING

जौनपुर: अपराधियों की शरणस्थलीय बना है यूपी:राघवेंद्र | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अपराधियों की शरणस्थलीय बना है यूपी:राघवेंद्र  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं मक़सूद खान, महासचिव मणीन्द्र मिश्रा, रामकिशुन पटेल, सचिव अरु ण सरोज विद्यार्थी ने मंगलवार को रूहट्टा स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर 2024 लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए अभी से तैयारी कर अपनी ताकत झोंकने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधियों की शरण स्थली बना हुआ है। अपराधी बैखौफ है। मखसूद खान ने कहा कि वर्ष 2023 एनसीआरबी रिपोर्ट के आकड़ो के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओ के प्रति अपराधों के मामले में पहले नंबर पर है। महासचिव मणींद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अपराध का बोलबाला है तो बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र की सरकार केवल राम के नाम पर वोट लेने का काम कर रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनकर और शशांक राय की अगुआई में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारीओ ने माला पहनाकर अतिथिओ का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम और संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, लालजी चौहान, राजेश गौतम,गौरव सिंह सनी, इश्तियाक अहमद, मनीष सिन्हा, राकेश सिंह डब्बू, प्रमोद मिश्रा, मंगला गुरु , डॉ राकेश उपाध्याय, आरिफ खान, मौलाना अनवार, शाहनवाज़ मंजूर, अबुज़र शेख, फ़ैयाज़, निसार इलाही, आज़म खान, पुष्कर निषाद, अनिल दुबे आज़ाद, राजकुमार गुप्ता, सुभास मौर्या, अंकित राय, विनय शुक्ला, अमन सिन्हा, डॉ संतोष गिरी, अमित मिश्रा, नीलेश सिंह, आदिल, संदीप निषाद, संजय माली, रामसिंह बाँकुरे, वरु ण मिश्रा, रत्नेश यादव, देव ऋषि,  सब्बल अंसारी,  इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें