जौनपुर: घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। भटपुरा गांव में एक सप्ताह पूर्व मनबढ़ो के द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर कर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर बृद्ध सहित सात लोगों को घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बृद्ध का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी राजेश कुमार बिंद का आरोप था कि वह शाम को खाना खाकर बिस्तर पर सो रहा था। तभी पड़ोसी अरविंद बिंद नशे में धुत होकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद उसके अलावा दस और लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच बिस्तर पर सो रहे 80 वर्षीय धनई बिंद,इनके पुत्र राजेश, धर्मेंद्र, पौत्र अभिषेक, अमित, बृद्ध पत्नी कैलाशी और पुत्र बधू अनीता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 80 वर्षीय धनई बिंद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |