जौनपुर: संपूर्ण समाधान दिवस को हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर अधिकारियों ने आने वाले फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी। कुछ का मौके पर ही निवारण किया जबकि कुछ के निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने सभी मातहतों पर दिवसों प्रार्थनापत्रो के निस्तारण को लेकर सख्त लहजे में हिदायत दिया। इस अवसर पर प्राप्त 70 प्रार्थनापत्रों में मात्र 8 का निस्तारण कर दिया गया। शेष फरियादी मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट गये। बैठक में सीओ गौरव कुमार शर्मा, तहसीलदार मूसा राम,नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार यादव, हुसैनअहमद वअमित कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent