BREAKING

जौनपुर: कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर किया सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर किया सम्मेलन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के कोटेदारों ने सिरकोनी बाजार में कमीशन बढ़ाने को लेकर एक सम्मेलन किया। जिला सचिव कोटेदार संघ पद्माकर उपाध्याय ने बताया की 1 जनवरी से हम लोग राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल पर हैं। अन्य प्रांतों में कमीशन डेढ़ रु पए से लेकर 2 मिल रहा है। लेकिन हम लोगों से 90 पैसे पर काम कराया जा रहा है। 30 दिसम्बर को हमारे प्रदेश अध्यक्ष से तथा खाद्य सचिव से वार्ता हुई। वार्ता विफल होने के बाद हम लोग 1 जनवरी से हड़ताल पर है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। जो हमारे दुकानदार राशन वितरण करते हैं उनका पैसा भी समय से नहीं आता है। इसलिए जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि सारा हिंदुस्तान एक है तो अन्य प्रदेशों में ज्यादा कमीशन है। उत्तर प्रदेश के कोटेदारों का कमीशन कम क्यों है। सबका एक बराबर होना चाहिए।  ब्लॉक महासचिव दीनानाथ चौबे ने कहा कि हर प्रांत का कमीशन एक होना चाहिए,सरकार अगर हमारी बात को नही मानती है तो हम लोग हमेशा के लिए हड़ताल करेंगे।  इस मौके पर अनिल यादव ,जयहिंद सिंह,अवध सिंह चौहान, कृष्णा अधीन यादव, मनोज सिंह,तेजबहादुर सिंह, नगीना यादव,इकबाल खान ,कामता प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें