जौनपुर: मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना के निमित्त निकली शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
श्री राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी ने लोगों का मोहा मन
सिरकोनी जौनपुर। जफराबाद-देवकली मार्ग पर स्तिथ जोगीबीर बाबा धाम परिसर में सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना के निमित्त रविवार को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी तादात में लोगों का हुजूम व हाथी घोड़े के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पूर्व विद्वान आचार्यो ने विधि - विधान से पूजन - अर्चन किया। रविवार को प्रतिमा का अन्नाधिवास, फलाधिवास व जलाधिवास आदि कराया गया था। हाथी,घोड़े,गाजे बाजे के साथ प्रतिमा भ्रमण के दौरान शोभायात्रा जोगीबीर बाबा धाम से कल्यानपुर बाजार,हुंसेपुर ,कबूलपुर, जैतपुर लाडनपुर से मंदिर परिसर में वापस आयी। आयोजक बाबा अतवारु गिरी ने बताया कि रविवार से अखण्ड रामायण पाठ व 22 जनवरी सोमवार को पाठ का समापन ,मूर्ति स्थापना व अयोध्या से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उधर बीरभानपुर गांव में पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर भगवान श्री राम ,लक्ष्मण,माता सीता व हनुमानजी की झांकी पर विराजमान हुई। यह शोभायात्रा विभिन्न गांवों में होते हुए शिव मंदिर पर वापस आयी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह,आमोद सिंह,शशिकांत पाठक,विजय मिश्र,उमेश मिश्रा,शैलेन्द्र सिंह,सूरज मिश्रा, ग्राम प्रधान रमेशचंद्र जायसवाल, मिताई जायसवाल, अवनीश सिंह, होरी लाल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |